दुनिया के किस शहर को बोला जाता है Leather City, जानें

दुनिया में आपने कई शहरों के बारे में सुना होगा। इनमें से कुछ शहरों को उनके खूबसूरती, तो कुछ शहरों को उद्योग, तो कुछ शहरों को अन्य चीजों के लिए जाना जाता है।

हालांकि, क्या आपको पता है कि दुनिया के किस शहर को Leather City के नाम से जाना जाता है। खास बात यह है कि यह शहर कहीं और नहीं, बल्कि अपने देश यानि भारत में ही मौजूद है।

यह भी संभव है कि इस शहर वाले राज्य में आप कभी गए भी हो। इस शहर में बड़ी मात्रा में चमड़े का उत्पादन होता है। हालांकि, क्या आप इस शहर का अंदाजा लगा पा रहे हैं।

यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम आपको भारत के ऐसे शहर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पूरी दुनिया में चमड़े के शहर के रूप में प्रसिद्ध है। 

 

किस शहर को कहा जाता है Leather City

भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के कानपुर शहर को Leather City कहा जाता है। यह शहर पूरी दुनिया में अपने उच्च गुणवत्ता वाले चमड़े के उत्पादों के लिए जाना जाता है। यही वजह है कि भारत के इस शहर का पूरी दुनिया में नाम है। 

 

पढ़ेंः क्या हैं सरकार के खिलाफ ‘अविश्वास प्रस्ताव’ लाने के नियम? जानें

ब्रिटिश काल से हो रहा है चमड़े का उत्पादन

कानपुर में चमड़ा उद्योग कोई नया काम नहीं, बल्कि ब्रिटिश काल से है, जिसका इतिहास करीब 150 साल पुराना बताया जाता है। शुरुआत में इसमें ब्रिटिश थे, लेकिन बाद में इसमें भारतीयों ने भी प्रवेश किया और यह उद्योग बढ़ता चला गया।

See also  People with 'sharp eyes' can spot an odd number within 8 seconds

इसके बाद संयुक्त राज्य अमेरिका व यूरोप समेत अन्य जगहों से लोगों ने यहां से चमड़े के उत्पादों को खरीदना शुरू किया। 

 

चमड़े में कौन-से उत्पाद हैं मशहूर

कानपुर के पेच बाग में चमड़े का अधिक व्यापार होता है। यहां पर चमड़े को लेकर बड़े-बड़े ट्रक पहुंचते हैं, जहां पर चमड़े को नमक लगाकर रखा जाता है। इसके बाद इसे आगे की प्रक्रिया के लिए भेज दिया जाता है।

वहीं, कानपुर के जाजमऊ में चमड़े की प्रसिद्ध मार्केट है, जहां पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में चमड़े के उप्ताद मिल जाते हैं। यहां पर आपको चमड़े से बने जूते, बैग, बेल्ट, पर्स, हैट और अन्य सामान मिल जाएंगे। यही वजह है कि जो भी कानपुर में पर्यटन के लिए पहुंचता है, तो वह इस बाजार से जरूर खरीददारी करता है। 

 

नोटः आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के आगरा शहर को भी चमड़े का शहर कहा जाता है। बीते कुछ वर्षों में प्रतियोगी परीक्षाओं में इसे लेकर भी कुछ सवाल पूछे गए हैं।

 

पढ़ेंः भारत का कभी न सोने वाला शहर कौन-सा है, जानें

 

Categories: Trends
Source: HIS Education

Rate this post

Leave a Comment