IPL 2023: आईपीएल में एक मैच में पांच छक्के लगाने से लेकर आयरलैंड तक का सफर, पढ़ें रिंकू सिंह की कहानी

IPL 2023: आईपीएल मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलने वाले खिलाड़ी रिंकू सिंह ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ पांच छक्के जड़कर नया कीर्तिमान बनाया है। दमदार पारी खेलने पर कोलकाता नाइट राइडर्स के को-ओनर और बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने पठान के पोस्टर पर रिंकु सिंह की फोटो लगाते हुए ट्वीट में उन्हें झूमे जो रिंकू लिखते हुए बधाई दी है। इसके बाद कई बॉलीवुड स्टार और अन्य लोगों ने शाहरूख के ट्वीट को रीट्वीट किया है। हालांकि, रिंकू का यहां तक पहुंचने का सफर आसान नहीं था। परिवार में पिता घर-घर सिलिंडर की डिलीवरी करते थे, जबकि भाई ऑटो रिक्शा चलाता था। इस लेख के माध्यम से हम आपको रिंकू के संघर्ष की कहानी बताने जा रहे हैं, जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

 

Shah Rukh sir yaaar 🥹♥️ Love you sir & thank you for your constant support 🙏🏻 https://t.co/WYswjeFsvm

— Rinkusingh (@rinkusingh235)
April 9, 2023

अलीगढ़ के रहने वाले हैं रिंकू

रिंकू का जन्म 12 अक्टूबर 1997 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में हुआ था। रिंकू पढ़ने में ज्यादा खास नहीं थे, लेकिन क्रिकेट को लेकर उनमें शुरू से ही दिलचस्पी थी। 

 

नौवीं में फेल हो गए थे रिंकू

रिंकू के परिवार की आर्थिक हालत अच्छी नहीं थी। उनके पिता घर-घर सिलिंडर की डिलीवरी करते थे, जबकि भाई ऑटो रिक्शा चलाकर घर का खर्च पूरा करता था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बीच रिंकू कक्षा नौंवी में फेल हो गए थे। हालांकि, उनका क्रिकेट के प्रति जुनून था, जिसे उन्होंने जारी रखा। उन्होंने क्रिकेट खेलना नहीं छोड़ा। 

See also  Según veas un piano o un violín conocerás cuál es tu nivel de creatividad actual

 

एक समय घरेलू सहायक रहे रिंकू 

परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने की वजह से रिंकू ने जिस तरह हो सकता था, उस तरह घर का खर्च पूरा किया। एक समय ऐसा भी आया, जब रिंकू को घरेलू सहायक के रूप में भी नौकरी करनी पड़ी। हालांकि, उन्होंने क्रिकेट से समझौता नहीं किया। 

2013 में शुरू किया करियर

रिंकू सिंह को साल 2013 में उत्तर प्रदेश अंडर-16 में खेलने का मौका मिला। इसके बाद उनका चयन अंडर-19 में भी हो गया था। उन्होंने साल 2018 में उत्तर प्रदेश विजय हजारे ट्रॉफी में त्रिपुरा के खिलाफ 44 बॉल में 91 रन बनाए थे।

 

2017 में मिला पहला ब्रेक

रिंकू सिंह को साल 2017 में पहली बार ब्रेक मिला था। किंग्स इलेवन पंजाब ने उन्हें 10 लाख रुपये में खरीदा था। वहीं, साल 2018 में उन्हें दूसरा ब्रेक मिला, तब मुंबई इंडियंस और कोलोकाता नाइट राइडर्स के बीच हुई बोली में रिंकू को केकेआर ने  80 लाख रुपये में खरीदा था। रिंकू ने एक साक्षात्कार में कहा था कि उन्हें उम्मीद थी कि उन्हें 20 लाख रुपये में खरीदा जाएगा। 

 

पढ़ेंः IPl 2023: आईपीएल में इस बार DRS नियम में क्या हुआ है बदलाव, जानें

Categories: Trends
Source: HIS Education

Rate this post

Leave a Comment